सेहत एवं तंदुरुस्ती विषय पर लेख
Abstract
सेहत एक गतिशील प्रक्रिया है। यह हमारे जीवन शैली, हमारे खाने की आदतों, हमारे नींद की दिनचर्या, हमारे विचारों इत्यादि के बदलने के अनुरूप बदलती रहती है। हर दिन हम सब को अपने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए ताकि हम एक लंबा, सफल एवं सेहतमंद जीवन जी सकें। हमारा निश्चित उद्देश्य यह होना चाहिए कि हम अपने दिन की योजना कुछ इस प्रकार बनाएं कि हमारे शारीरिक एवं मानसिक उपयोग में संतुलन स्थापित हो सके। हम सेहतमंद एवं तंदुरुस्त होकर अपने जीवन में एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।



