'एक पत्नी के नोट्स': उपन्यास में नारी विमर्श

  • प्रा. दिलीप दौलत बच्छाव

Abstract

'एक पत्नी के नोट्स ' उपन्यास ममता कालिया द्वारा लिखित है। उपन्यास विधा हिंदी साहित्य की एक प्रभावी विधा है। इस मे मानव जीवन की झांकी प्रस्तुत होती है। जीवन के हर अंग का चित्रण जितनी सफलता के साथ उपन्यास मे हो पाता है। उतना किसी अन्य विधा ओ मे नही हो पाता।ममता कालिया हिंदी साहित्य की समकालीन महिला कथा साहित्यकार है। वह अपने व्यक्तित्व एवं उत्कृष्ट रचना कर्म के कारण प्रख्यात बनी है। अपनी स्पष्ट भाषी अभि व्यंजना शैली एवं विशिष्ट लेखन शैली के कारण हिंदी की वर्तमान महिला कथा साहित्यकारों मे सन्मानित हुई है। ममता कालिया नारी अस्तित्व की पहचान हेतु निरंतर सजग दिखाई देती है। नारी मन की अनुभूतियो की सुंदर अभिव्यक्ती उनके साहित्य मे निहित है। वह नारी को पुरुष के समकक्ष स्थान दिलाने के लिए हमेशा प्रयास करती है।

Published
2021-01-07