जिन्दगी क्या है ?
Abstract
सूना तो था
जिन्दगी वेबजह सताती है
दर्द के आँसू रूलाती है
--
जानता तो हूँ
जिन्दगी एक परीक्षा है
हर बार चुनाव चाहती है
--
पर समझा आज है
जिन्दगी क्या है ?
--
कई बार फिसलना है
पर हर बार संभलना है
जिन्दगी एक बेबसी है
टूट कर बिखरना
और बिखर कर सँवरना है



