हाथी पर निबंध
Abstract
एक हाथी बहुत चालाक, आज्ञाकारी और पृथ्वी पर सबसे बड़ा जानवर है। यह अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। आम तौर पर, यह ग्रे (स्लेटी/धूसर) रंग का होता है हालांकि, थाईलैंड में सफेद रंग का भी पाया जाता है। मादा हाथी झुंड़ में रहना पसंद करती है हालांकि, नर हाथी एकांत में रहना पसंद करते हैं। हाथियों का जीवन 100 साल से भी अधिक होता है। ये आमतौर पर जंगलों में रहते हैं तथापि, इन्हें सर्कस और चिड़ियाघर में भी देखा जा सकता है। ये 11 फीट की ऊँचाई और 13,000 पाउंड वजन तक बढ़ते हैं। अभी तक का सबसे बड़ा हाथी 13 फीट और 24,000 पाउंड वजन का मापा गया है। एक अकेला हाथी प्रतिदिन 400 पाउंड खाना और 30 गैलन पानी पी सकता है।



